आज अपना हो न हो पर ,कल हमारा आएगा

आज अपना हो न हो पर ,कल हमारा आएगा
रौशनी ही रौशनी होगी, ये तम छंट जाएगा


आज केवल आज अपने दर्द पी लें
हम घुटन में आज जैसे भी हो ,जी लें
कल स्वयं ही बेबसी की आंधियां रुकने लगेंगी
उलझने ख़ुद पास आकर पांव में झुकने लगेंगी
देखना अपना सितारा जब बुलंदी पायेगा
रौशनी के वास्ते हमको पुकारा जाएगा

आज अपना हो न हो पर कल हमारा आएगा ............

जनकवि स्व .विपिन 'मणि '

Thursday, March 12, 2009

ये हवाओं के भरोसे पर नहीं है - मुक्तक


पेट खाली , तन उघाडा , घर नहीं है
देख लो फ़िर भी झुकाया सर नहीं है
सब चिरागों से अलग है , ये चिराग
ये हवाओं के भरोसे पर नहीं है

डा उदय मणि

Tuesday, March 10, 2009

हिन्दी ब्लॉग परिवार के सभी साथियों मित्रों , अग्रजों को
रंगो के इस त्यौहार पर सह्रिदय
असीम शुभकामनाएं


मौज मस्ती , ढेर सा हुडदंग होना चाहिये
नाच गाना , ढोल ताशे , चंग होन चाहिये
कोई ऊंचा ,कोई नीचा , और छोटा कुछ नही
हर किसी का एक जैसा रंग होना चाहिये


और

नजरें उठाओ अपनी सब आस पास यारों
इस बार रह न जाये कोई उदास यारों
सच मायने मे होली ,तब जा के हो सकेगी
जब एक सा दिखेगा , हर आम-खास यारों


शुभकामनाओ सहित
डा. उदय मणि

Sunday, March 8, 2009

तुम्हारी महफिलों में जब, हमारी बात होती है ..ग़ज़ल

तुम्हारी महफिलों में जब, हमारी बात होती है ॥ग़ज़ल


शरारत बादलों की ये , धरा के साथ होती है
जरूरत किस जगह पर है , कहाँ बरसात होती है

हमें मालूम है तुमको बहुत अच्छा नहीं लगता
तुम्हारी महफिलों में जब , हमारी बात होती है

हमारी जिंदगी तो जंग के , मैदान जैसी है
जहाँ कमजोर लोगों की , हमेशा मात होती है

ये दहशतगर्द हैं इनको , किसी मजहब से मत जोडो
न इनका धर्म होता है , न इनकी जात होती है

उदय तुम जिस जगह पर हो , वहीं पे दिन निकलता है
जहाँ पे तुम नहीं होते , वहाँ पे रात होती है

डा उदय 'मणि '

होली की अनन्य शुभकामनाओं सहित

सभी साथियो , मित्रों को होली पर
असीम शुभकामनाओं सहित..

लगें छलकने इतनी खुशियां , बरसें सबकी झोली मे
बीते वक्त सभी का जमकर , हंसने और ठिठोली मे
लगा रहे जो इस होली से , आने वाली होली तक
ऐसा कोई रंग लगाया , जाये अबके होली मे

डा. उदय मणि

Friday, March 6, 2009


साथी शिशिर मित्तल जी को उनके विवाह पर उपहार के लिये बनाया स्केच
न जाने क्यों ये मुझे बडा अच्छा लगा ... और आपको ...

Thursday, March 5, 2009

दुनियादारी सीख गया - एक मुक्तक

दिल मे नफ़रत मुंह पे बातें , प्यारी प्यारी सीख गया
सारी तिकडम , तौर - तरीके सब अय्यारी सीख गया
बुरा नहीं है अच्छा है ये जो कुछ मेरे साथ हुआ
इसके कारण मैं भी थोडी , दुनिया दारी सीख गया

सादर
डा. उदय ’ मणि’
काफी समय बाद एक स्केच बनाने में आया है उसे आप सब के साथ बाँट रहा हूँ इस बार ,
ये दरअसल एक प्रसिद्द रूसी मूर्तिकार इवान शद्र की बनायी बहुत प्रसिद्द मूर्ती का स्केच

मुक्तक

बीते कुछ दिन मे हमारे आस पास आतंक और घ्रणा का बडा दुखद सा वातावरण रहा
और , कल पाकिस्तान की अति दुखद घटना के बाद एक न्यूज चैनल पे बहुत छोटे बच्चों को हथियारों सहित दिखया , उस पे एक मुक्तक सा लिखने मे आया , देखियेगा

" जिनकी आंखों मे तितली या तोते,चिडिया होने थे
जिन बच्चों के तन पे कपडे बढिया-बढिया होने थे
उनके हाथों मे बन्दूकें , बम , पिस्तौलें थमा दिये
जिन हाथों मे खेल खिलौने , गुड्डे , गुडिया होने थे "


सादर
डा. उदय ’ मणि’

Sunday, March 1, 2009

व्यंग्य- नेता बनाम कुत्ता

तथाकथित पेशेवर नेता

को कुत्ते ने काटा।

कुत्तों की पूरी जमात ने उसे डांटा यह
तूने क्या कर दालाजिसका काटाआई।ए।एस अफ़सर तकपानी नहीं माँगतातूने उसे काट ड़ाला।यदि तेरे काटने सेनेता जी मेंवफ़ादारी का गुण आ गयाऔर तुझपरनेताजी का खून असर जमा गयातो हम बरबाद हो जायेगेंराह चलते लोग तुझेनेता बतलायेगें ।काश........!देश के सारे नेताओं कोकुत्ते से कटवा दिया जाएऔर नेताओं मेंथोड़ा सा भी अंशवफ़ादारी का आ जाऎतो मेरा देश महान का सपनासाकार हो जाऎ....
॥डा. योगेन्द्र मणि

Wednesday, December 31, 2008

सभी मित्रो व् साथियों को नव वर्ष की अनन्य शुभकामनाएं

सभी साथियों

एवं समस्त मित्रों

को

नव - वर्ष की

अनन्य शुभकामनाएं

" जहां पर भी अंधेरा हो , खुशी के दीप जल जायें
दुखों की बर्फ़ के सारे , जमे पर्वत पिघल जायें
भरा हो हर्ष से नव-वर्ष का, हर दिन हर इक लम्हा
सभी की आंख के सपने , हकीकत मे बदल जायें "

डा. उदय ’ मणि ’ कौशिक
एवं
परिवार

Thursday, December 4, 2008

घरों मे बात करने से , ये मसले हल नही होंगे "

" पडेगा हम सभी को अब , खुले मैदान मे आना
घरों मे बात करने से , ये मसले हल नही होंगे
"

डा. उदय ’मणि ’

खून से लथपथ न हों अखबार तो...

खून से लथपथ न हों अखबार तो...


मौत की खबरें न हों दो चार तो
ना दिखें चलते हुये हथियार तो
पढ के लगते ही नहीं के पढ लिये
खून से लथपथ न हों अखबार तो


डा. उदय मणि

Wednesday, December 3, 2008

राजधानी चुप रही ..

किसलिए सारे जावानों की जवानी चुप रही
क्यों हमारी वीरता की हर कहानी चुप रही
आ गया है वक्त पूछा जाय आख़िर किसलिए
लोग चीखे , देश रोया , राजधानी चुप रही

डॉ . उदय 'मणि '

Tuesday, December 2, 2008

एक मुक्तक .. ( मुंबई के घटना क्रम पे )

हर दिल मे हर नज़र मे , तबाही मचा गये
हँसते हुए शहर में , तबाही मचा गए
हम सब तमाशबीन बने देखते रहे
बाहर के लोग घर में , तबाही मचा गए

हमने तुमको दिल्ली दी थी ,हमको दिल्ली वापस दो

सारा बचपन ,खेल खिलौने , चिल्ला-चिल्ली वापस दो
छोडो तुम मैदान हमारा , डन्डा - गिल्ली वापस दो
ऐसी - वैसी चीजें देकर ,अब हमको बहलाओ मत
हमने तुमको दिल्ली दी थी ,हमको दिल्ली वापस दो

डा. उदय ’मणि’

Friday, November 28, 2008

मुक्तक


छुपाओ मत जमाने को सुलगते बाग़ दिखने दो
दिलों में आग है तो फ़िर दिलों की आग दिखने दो
हकीकत अब सभी की सामने आनी जरूरी है
कहाँ बेदाग है दामन कहाँ पे दाग दिखने दो

Sunday, November 16, 2008

हम साफ़ देखते हैं .... ( ग़ज़ल)

जागीर मत समझना , तुम भूलकर शहर को
हम साफ़ देखते हैं , बदलाव की लहर को

नाजुक बना लिए हैं , हम सब ने पाँव अपने
बेकार कोसते हैं , हम लोग दोपहर को

किसने कहा हवा में , बेहद जहर मिला है
बरसों से खा रहे हैं , हम लोग इस जहर को

ये हुक्म हो चुका है, तुम ख़ुद चुनाव कर लो
या रख सकोगे धड को , या रख सकोगे सर को

उसके ही चूमती है , ख़ुद पाँव कामयाबी
जिसने मिटा दिया है , नाकामियों के डर को

ये सोच कर सभी को हँसना सिखा रहा था
कुछ दिन तो याद रक्खे , दुनिया मेरे असर को

डॉ उदय ' मणि '

Wednesday, November 5, 2008

दो- मुक्तक

सभी के सामने दलदल को, जो दलदल बताता है
जमाना आजकल उसको, बड़ा पागल बताता है
किसी की याद ने काफ़ी , रुलाया है तुम्हें शायद
तुम्हारी आँख का फैला , हुआ काजल बताता है

एवं
नहीं है चीज़ रखने की ,जो बच्चे साथ रखते हैं
खिलौनो के दिनो मे बम , तमन्चे साथ रखते हैं
कहीं बचपन न खो जाए हमारा इसलिए हम तो
अभी तक जेब मे दो चार ' कन्चे ' साथ रखते हैं
डॉ। उदय ' मणि '

कुछ मुक्तक .... दीपावली पर

कुछ मुक्तक .... दीपावली पर लिखने मे आए
( इस बार दीपावली से कुछ ही दिनो पहले , बिहार , उड़ीसा , और बल्कि पूरे पूर्वोत्तर मे भयंकर बाढ़ का प्रकोप रहा , तो मान मे आया, कि )

" दें रत जगमगाती , और खुशनुमा सहर दें
हम उनकी झोलियों मे , खुशियाँ तमाम भर दें
जिनके घरों का सब कुछ सैलाब ले गया है
इस बार की दिवाली ,सब उनके नाम कर दें "

और आज के जिस तरह के हालात है , उनके चलते दिवाली पर एक मुक्तक

" कैसे रखेगा दीपक , कोई कहीं जलाके
कैसे चलाएगा अब , कोई कहीं पटाखे
हर आँख रो रही है , हर दिल सुबक रहा है
इस बार की दिवाली , को खा गये धमाके "

एक मुक्तक प्रार्थना का ...

" जो खो चुकी है वापस , पहचान चाहते हैं
हम हर कहीं पे फिर , से मुस्कान चाहते हैं
वो प्यार, भाई- चारा , भर दे यहाँ दुबारा
बस एक चीज़ तुझसे, भगवान चाहते हैं "

डॉ । उदय ' मणि '
094142 60806
http://mainsamayhun.blogspot.com/

Tuesday, November 4, 2008

सभी साथियों को दीपावली की असीम शुभकामनाओं के साथ ...

" धरा पर अंधेरा कहीं रह न जाए "

हर-इक फूल पत्ता कली खिलखिलाए
हवा प्यार के गीत से गुनगुनाए
नहा जाए हर इक जगह रोशनी से
धरा पर अंधेरा कहीं रह न जाए ..

चेहरा सभी का दिखे मुस्कुराता
हर दिल खुशी के तराने सुनाता
कहीं पर ज़रा भी नहीं हो उदासी
कोई आँख दुख से नहीं छलछलाए
धरा पर अंधेरा कहीं रह न जाए ..

झुके जिसके कारण नज़र ये शरम से
न ऐसा कोई काम हो जाए हम से
कोई बात ऐसी न निकले ज़ुबाँ से
ज़रा सा भी जो दिल किसी का दुखाए
धरा पर अंधेरा कहीं रह न जाए ..


ग़रीबी न सपने सभी चूर कर दे
न महंगाई मरने पे मजबूर कर दे
न फिरकापरस्ती न नफ़रत की ज्वाला
न बेरोज़गारी कहीं सर उठाए
धरा पर अंधेरा कहीं रह न जाए ..
डॉ. उदय 'मणि'
http:mainsamayhun.blogspot.com